Punjab News: जमीनी कब्जे को लेकर 2 पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के गांव छांगाराए उताड़ में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झड़प हो गई। जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष ने निहंग बाणें में सिंहों को बुलाकर ज़बरन जमीन पर कब्जा कर परिवार की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि निहंग बाणें में सिंहों ने उनकी पीटाई भी की है। इस मामले को लेकर जब उन्होंने निहंग बाणें में सिंहों को अपनी फसल बर्बाद करने से रोका तो निहंग बाणें में सिंहों ने उनके साथ मारपीट की और वहीं जमीन पर कब्जा कर निशान साहिब लगा दिया।

पीड़ित मल्ला का कहना है कि यह जमीन उनके नाम पर है, दूसरा एक परिवार उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। उन्होंने निहंग बाणें में सिंहों को साथ लेकर जमीन में लगी सब्ज़ी और फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उस पर जबरन कब्जा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी इन्वेस्टिगेशन मनजीत सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है।

2 पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि इस तरह जमीन पर कब्जा कर वहां निशान साहिब लगाना कितना जायज़ है, इस पर एसजीपीसी और अकाल तख्त अब ध्यान देंगे कि निशान साहिब का दुरुपयोग किस तरह हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *