Punjab News: SC समाज को CM Mann ने दी बड़ी राहत, 68 करोड़ का किया कर्ज माफ

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम मान की अगुवाई में एससी समाज के लिए बड़ा फैसला लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मान ने बताया कि बैठक में एससी समाज के 31 मार्च 2020 तक के सभी कर्ज़ माफ़ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 4727 परिवार लाभान्वित होंगे।

इन परिवारों पर कुल 68 करोड़ रुपये का कर्ज था। सीएम मान ने कहा कि यह सारे कर्ज छोटे छोटे काम शुरू करने के लिए गए थे। एजुकेशन लोन भी लिए थे। किसी घर में कमाने वाला नहीं रहा। ऐसे में कर्ज माफी से साढ़े चार हजार से अधिक परिवारों को फायदा होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *