दिल दहलाने वाली घटनाः शादी समारोह से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Written by

in

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ से शादी से लौट रहे परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक टैंकर की चपेट में आने से इको वाहन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती और एक बच्चा गम्भीर घायल है। उनका उपचार चल रहा है। ये सभी गांव वासी आसपास के गांवों के थे जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ गांव के निवासी थे। यह परिवार गांव मानपुर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुईं हैं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मुकेश पिता गोपाल खपेड़, निवासी शिवगढ़ महुड़ा, 35 वर्षीय अकली पिता सोमला परमार निवासी देवीगढ़, 16 वर्षीय विनोद पितामकेश खपेड़ निवासी शिवगढ महुड़ा, 12 वर्षीय पायल पिता मुकेश खपेड़ निवासी शिवगढ़ महुड़ा, 38 वर्षीय मडीबाई पति भारु बामनिया निवासी शिवगढ़ महुड़ा, 14 वर्षीय विजय पिता भारु बामनिया निवासी शिवगढ़ महुड़ा, 14 वर्षीय कान्ता पिता भारु बामनिया निवासी शिवगढ़ महुड़ा, 9 वर्षीय रागनी पिता रामचंद बामनिया निवासी शिवगढ़ महुड़ा और 35 वर्षीय शवलीबाई पति मुकेश खपेड़़ निवासी शिवगढ महुड़ा के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायलों की पहचान पायल पिता सोमला परमार (19), निवासी देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद बामनिया (5), निवासी शिवगढ़ महुड़ा गम्भीर रूप में हुई है। वहीं आशु का उपचार सिविल अस्पताल थांदला में चल रहा है। ये पूरा मामला जिले के मेघनगर-थांदला रोड स्थित सजेली फाटक के पासका बताया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर ही रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, थांदला क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ महुड़ा के 9 ग्रामीण और देवीगढ़ के 2 लोग कल्याणपुरा के पास ग्राम मानपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

सभी लोग इको वाहन (जीजे 09 बीएल 5956 ) से वापस लौट रहे थे। इस दौरान सजेली फाटक के नजदीक सामने से अचानक टैंकर (आरजे 09 जीसी 7915) आ गया। टैंकर ने ग्रामीणों से भरे इको वाहन को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 9 ग्रामीणों की मौत हो गई। टैंकर की चपटे में आने से इको वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगने पर एसपी पद्म विलोचन शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थांदला और मेघनगर थाना प्रभारी की आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *