Punjab News: नगर निगम का एक्शन, 12 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः समराला नगर काउंसिल द्वारा नगर काउंसिल की दुकानों का 10 से 12 वर्षों से किराया न देने वाले किरायेदारों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 12 दुकानों को सील कर दिया गया। इस संबंध में नगर काउंसिल की दुकानों पर कार्रवाई करने गए जगरूप सिंह ने बताया कि नगर काउंसिल के क्षेत्र में कुल 77 दुकानें हैं, जिनमें से 29 से अधिक दुकानों के किरायेदारों ने 10 से 12 वर्षों तक किराया नहीं दिया था।

आज नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी बलवीर सिंह गिल के निर्देशों पर इन 29 दुकानों में से 12 दुकानों सहित 5 चबूरे भी शामिल हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई और दुकानों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया गया है। सील की गई 12 दुकानों में से 3 दुकानें नए बस अड्डे पर, 7 मेन चौक सहित 5 चौबारे पर और 2 पुरानी सब्जी मंडी में स्थित हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *