Punjab News: विदेश में नौजवान की हार्ट अटैक से मौत

गुरदासपुरः वडाला बांगर के नजदीक स्थित गांव शाहपुर-अमरगढ़ के नौजवान की विदेश में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र हज़ारा सिंह, के रूप में हुई है। मृतक गुरविंदर सिंह दुबई में पिछले कुछ वर्षों से ट्राला चलाने का काम कर रहा था। जहां दिल का दौरा पड़ने के कारण उसका निधन हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई और सरपंच इंदरजीत सिंह शाहपुर ने बताया कि उन्हें दुबई से आए फोन के माध्यम से पता चला कि उनके भाई गुरविंदर सिंह का निधन हो गया है। इस खबर के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। उन्होंने कहा कि शव 10-11 दिनों बाद आज गांव पहुंचेगा और 5 जून को उसका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव को गांव लाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *