नई दिल्लीः आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स इलेवन को 6 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया। दरअसल, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
RCB की Victory Celebrations से पहले मची भगदड़, महिला सहित 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो#Twitter #Video #ViratKohli #BreakingNews #chinnaswamystadium #DKShivakumar #Ceasefire #anushkasharma pic.twitter.com/xTB5cCXrSL
— Encounter India (@Encounter_India) June 4, 2025
यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भावुक फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे और हमने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply