उपायुक्त ने योग शिविर में लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर दिया जोर

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज रक्कड़ कॉलोनी में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस शिविर में शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकगण भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ योग सत्र में भाग लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान समय की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग और शारीरिक फिटनेस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियाँ न केवल मानसिक तनाव और अवसाद को दूर करने में सहायक हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से भी बचाने में प्रभावी भूमिका निभाती हैं।

डीसी जतिन लाल ने इस अवसर पर लोगों को नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी, ताकि एक स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन शैली को अपनाया जा सके। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित शिक्षा सुधार समिति से सुच्चा सिंह कांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *