जस्सा मरोड ने छोटा सुदाम होशियारपुर को हराकर जीता माली का खिताब

Written by

in

विधायक ने दंगल प्रतियोगिता में पहुंचकर पहलवानों को किया सम्मानित

बद्दी/सचिन बैंसल: नंड में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जस्सा मरोड ने होशियारपुर के छोटा सुदाम को पराजित कर माली का खिताब जीता। छोटी माली में  फ़ाइनल मुकाबला पवन सोनीपत और गामा गेमटा के बीच हुआ। गामा गेमटा विजयी रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरदीप बावा ने विजेता व उप विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जनता ने विधायक को अपने गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जहां कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई वहां पर ट्रासफार्मर लगाकर दूर किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि विधायक निधि से आए पैसे को जल्द विकास कार्यों में खर्च करें।

इसके अलावा विधायक ने ग्राम पंचायत सरोर के बैद का जोहड़ में आयोजित कुश्ती दंगल में पहुंचकर पहलवानों को सम्मानित किया। इस मोके पर प्रधान विष्णु राम, उपप्रधान शंकर दास, कमेटी सदस्य अंजीव कुमार, सरोर के प्रधान धर्म पाल, राम प्रताप, हरी चंद, सुन्दर सिंह भंडारी, प्रेम चंद, प्यारे लाल शर्मा, विजय पाल, गुरबचन, जगजीत सिंह जगा, पूर्व प्रधान रत्न लाल, पूर्व प्रधान राम आसरा, बलविन्दर सिंह, पूर्व उप प्रधान कमल कुमार, शकर दास रानू, सोहन लाल, श्याम लाल, साधु राम, थाना रामशहर इंचार्ज विनोद कुमार व संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *