Jalandhar News: Operation Sindoor को लेकर विदेश दौरे से लौटे सांसद अशोक मित्तल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया को बताने के लिए सभी पार्टियों के कुल 59 सांसदों को 33 देशों में भेजा। इन सांसदों के 7 डेलिगेशन ग्रुप्स अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। जिसमें कुछ नेता दौरे से वापिस लौट आए है। वहीं ग्रुप 6 से सासंद अशोक मित्तल के साथ भाजपा सासंद कैप्टन ब्रिजेश चौटा, एसपी सासंद राजीव राय सहित 8 सासंद शामिल थे। यह सभी स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस दौरे पर गए थे। इस दौरान सासंद अशोक मित्तल ने विदेश दौरे पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 5 देशों का दौरा करके कल वापिस लौटे है। वहां पर इन देशों को लग रहा था कि भारत ने पहले पाकिस्तान पर हमला किया था। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से देश भर में हमले को लेकर दुष्प्रभाव किया हुआ था। सासंद मित्तल में पाकिस्तान काफी समय से उग्रवाद भारत में फैला रहा है। इस दौरान उन्होंने कहाकि पंजाब में 40 साल पहले उग्रवाद फैलाया। जहां बसों से उतारकर हिंदुओं की हत्या की। इस दौरान हिंदुओं और सिखों में लड़ाने का काम किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसी तरह पहलगाम में उन्होंने धर्म पूछकर टूरिस्ट पर अटैक किया और कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान कोे 15 दिन तक इस मामले में कार्रवाई करने की बात की, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की एक बात नहीं सुनी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमले करके 7 मई को उन्हें धवस्त किया।

इस दौरान आतंकवादियों के अलावा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद शाम को पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमला किया गया। जिसके बाद भारत की ओर से हवाई अड्डों सहित अन्य जगहों पर निशाने साधे, लेकिन यह ध्यान रखा गया कि वहां पर रहने वाले लोगों को नुकसान ना पहुंचे। जिसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर को लेकर निमत्रंण आया और भारत ने उसे स्वीकार किया। सासंद मित्त्ल ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता है। उसके बाद पाकिस्तान ने यह प्रचार किया कि भारत ने उनके रिहायशी इलाकों में हमला किया है, जोकि गलत है।

सासंद ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत सहित यूके, फ्रांस, अफगानिस्तान सहित अन्य जगहों पर आतंकी हमला किया है। इन सभी में पाकिस्तान की जड़े सभी को नजर आएंगी। दुनियां के लिए जरूरी है कि पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करना। इसी के चलते इन सभी देशों में पाकिस्तान में आतंकवाद खत्म करने की विदेश मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात की। जहां उन्हें पाकिस्तान के उग्रवाद को खत्म करने का सभी देशों के मंत्रियों, अधिकारियों और मीडिया ने सहमति दिखाई।

इस दौरान सभी ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत को सपोर्ट करने का आश्वसान दिया। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे लौटे डेलिगेशन्स से अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जहां यह सासंद ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने के मामले अपने दौरे की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी सभी 7 डेलिगेशन ग्रुप से 9 या 10 जून को मिलेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *