सरकार कर्मचारियों को डी ए व पेंडिंग एरियर जारी करे: रजनीश शर्मा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अराजपत्रित कर्मचारी  महासंघ जिला ऊना ने पंचायती राज विभाग के पंचायत सचिवों को नियमित करने का स्वागत किया है। संघ ने कहा कि सरकार ने  सचिव हित में फैसला लेकर  कर्मचारी हितैषी कार्य किया है। जिससे सचिव वर्ग को खासा लाभ होगा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के  अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने सरकार से  ये भी मांग की पूर्व घोषित डी ए का जल्द भुगतान किया जाए। ब वेतन एरियर को भी कर्मचारियों को जारी किया जाए। उन्होंने कि सरकार कर्मचारी हित में निर्णय ले रही है। प्रदेश में आई आपदा के बीच कर्मचारी वर्ग सरकार के साथ  रहा है। उन्होने तमाम विभागों के कर्मचारियों की मांगों को सुना है। सरकार ने ओपीएस जैसे मसलों को हल करके कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिससे सरकार ने कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *