हरे कृष्ण मिशन संस्था की ओर से असहाय परिवारों को निशुल्क विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्राओं का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रांत हरे कृष्ण मिशन संस्था की ओर से असहाय परिवारों को हर वर्ष निशुल्क देवी-देवताओं के तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। इस वर्ष भी 15 जून से लेकर 30 जून तक देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनक राज खजांची ने बताया कि इस बार संस्था की ओर से 15 जून से 20 जून तक छह दिवसीय तीर्थ यात्रा ऊना से मथुरा वृंदावन के रमणीक  स्थल नंदगांव, बरसाना, गोकुल गोवर्धन, दाउजी, रमण रेती आदि के लिए होगी। इसके अलावा 18 जून से 2 जुलाई तक ऊना से द्वारिकाधाम के सात ज्योतिलिंगों में उज्जैन, नासिक, शनि सिगनापुर, शिरड़ी सहित अनेक दर्शनों की तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

इसके अलावा 18 जून से 2 जुलाई तक दूसरी तीर्थ यात्रा में नेपाल के काठमांडू, पशुपति नाथ, अयोध्या धाम सहित अनेक दर्शन करवाए जाएंगे। 22 जून से 26 जून तक की तीर्थ यात्रा में धार्मिक स्थल रिल्वासर, मणिकर्ण, त्रिलोकी नाथ सहित अन्य दर्शन करवाए जाएंगे। 28 जून से 30 जून तक की तीर्थ यात्रा में देवी तलाब, सोढल, दुर्गयाणा व हरमंदिर साहिब, रामतीर्थ आदि के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ यात्राओं के लिए बुकिंग 7 जून तक होगी और तीर्थ यात्रा के लिए छोटी गाडिय़ों का प्रबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक साथी मुख्य कार्यालय शिवालिक होटल बंगाणा में 9816360730-7833990972 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्राओं के साथ संस्था की ओर से संकीर्तन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, गीता प्रवचन, संत महापुराण आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन घर-घर में निशुल्क करवाए जाते हैं। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनक राज खजांची ने बताया कि संस्था असहाय परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा के सहायता, उनके बच्चों की शादी में राशन की मदद व मेहनती बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, बच्चों को धार्मिक संस्कारों के लिए प्रेरित करना, समता राष्ट्रीय एकता बनाए रखना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *