Punjab News: Blue Star की बरसी से पहले सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनज़र पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमृतसर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए हॉल गेट से विरासती मार्ग तक फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहरवासियों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना है, किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयार रहना है। एडीसीपी विशालजीत सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस फोर्स के साथ-साथ Anti-Riot Force की टीमें भी शामिल रहीं।

जानकारी देते हुए एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि घल्लूघारा सप्ताह के अंतर्गत शहर के भीतरी और बाहरी इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी क्षेत्र में करीब 60 नाका पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहाँ 24 घंटे शिफ्टों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। ये टीमें हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *