Farm Pond में नहाने गए 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

Written by

in

सीकरः जिले के परडोली बड़ी गांव में बुधवार रात खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मांगलूणा के निवासी थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी देते हुए सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया कि जितेंद्र (14) पुत्र किशोर भोपा और कृष्णा (11) पुत्र प्रकाश भोपा खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए थे। खेत मालिक ने पॉन्ड के चारों ओर तारबंदी कर रखी थी, लेकिन बच्चों ने तारबंदी के नीचे मिट्टी खोदकर अंदर प्रवेश किया। आस-पास कोई नहीं होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिली। परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की, तभी खेत मालिक ने पॉन्ड में बच्चों के शव तैरते देखे और पुलिस को सूचना दी।

सिविल डिफेंस एक्सपर्ट कैलाश मीणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे सीकर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि परडोली बड़ी में फार्म पॉन्ड में 2 बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तैराक रामस्वरूप रणवां और कैलाश मीणा की अगुवाई में शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में 20-25 मिनट के भीतर दोनों बच्चों को पॉन्ड से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *