190 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, इन राज्यों में की छापेमारी

Written by

in

नई दिल्लीः कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े 190 करोड़ रुपये धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आज रेड की। इस दौरान कई स्थानों पर ईडी की टीम द्वारा तलाशी ली गई। मामले की जानकारी आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई। सूत्रों ने बताया कि यह मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से संबंधित है जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ये स्थान कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रवर्तकों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों और अन्य कथित षड्यंत्रकारियों से संबंधित हैं जिनकी 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि संबंधित कंपनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। ईडी की कार्रवाई को लेकर कंपनी के प्रवर्तकों की प्रतिक्रिया तत्काल नहीं मिल सकी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *