इस इलाके में 2 बसों में लगी भीषण आग, एक पूरी तरह हुई खाक, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंखा रोड पर आज सुबह 2 बसों में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दिल्ली दमकल के अधिकारी के अनुसार, जनकपुरी इलाके में पंखा रोड पर 2 बसों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और जांच जारी है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने घटनास्थल का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली के पंखा रोड पर आग लगने से दो बसें और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। सुबह करीब 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों वाहन सड़क किनारे एक-दूसरे के बगल में खड़े थे, तभी एक बस में आग लग गई। आग ने जल्द ही अन्य दो वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *