Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर दलित समाज में रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः फिल्लौर हल्के के अंदर गांव नंगल में बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की गई थी। इस घटना को लेकर लुधियाना के दलित समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर दलित समाज के नेता अजय पाल दसावर ने कोर्ट परिसर में बने बाबा साहिब की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अजय पाल ने कहा कि प्रशासन संविधान रचयिता की मूर्तियों की सुरक्षा में विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकी पन्नू द्वारा दूसरी बार प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस बार घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें सरेआम व्यक्ति द्वारा प्रतिमा पर स्प्रे किया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने दिनों बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अजय पाल ने कहा कि उन्हें पता है कि लुधियाना के वेस्ट हलके की सीट को लकेर उप चुनाव हो रहे हैं।

ऐसे में शहर में चुनाव आचार संहिता लागू है। इसलिए उनके द्वारा कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि दलिज समाज मिलकर अपने गुस्से का इजहार करने के लिए कोर्ट परिसर में बने बाबा साहिब की प्रतिमा के सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया या घटना को लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो दलित समाज उप चुनावों में पार्टी का बहिष्कार करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *