Punjab News: दुकानदार पर बाइक सवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आई है, जहां वैरोवाल रोड पर 3 बाइक सवारों ने दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस घटना में एक व्यक्ति 2 गोलियां लगने से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार किराना स्टोर पर व्यक्ति सामान उतार रहा था कि इस दौरान बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्टोर के मालिक के बेटे ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले ही 50 लाख की फिरौती की मांग की गई थी।

जिसके बाद आज उन पर फायरिंग की गई। वहीं घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरचंद सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना हैकि दोषियों को जल्द ही पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *