ममता हुई तारतार! बेटी का यौन शोषण करवाने के मामले में पूर्व BJP नेत्री बॉयफ्रेंड सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

हरिद्वार: उतराखंड में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दुनिया में मां के दिल जैसा कोई दिल नहीं…शायद मां और बच्चों के बीच के खूबसूरत रिश्तों को समझाने के लिए इससे बढ़िया लाइन नहीं हो सकती। मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। लेकिन दूसरी ओर एक मां ने अपनी बेटी के साथ जो किया उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाएगी। हरिद्वार में एक मां पर उसकी ही बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हरिद्वार में पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। हालांकि इस घटना के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि महिला को अगस्त 2024 में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेता के बॉयफ्रेंड को भी हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश शुरू कर दी गई है। लड़की की मां का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था, उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है। कुछ दिन से बेटी के गुमशुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जब इस विषय पर हरिद्वार के भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि महिला को अगस्त 2024 में ही पार्टी ने सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था, फिलहाल उन पर ना तो भारतीय जनता पार्टी का कोई पद था जिसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किया गया है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *