Punjab News: 2 गुटों में हुई गैंगवार की Live वीडियो आई सामने, लोगों में दहशत का माहौल

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में 2 गुटों में हुई गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुक्खू गेट सैलून पर टैटू बनवाने आए नौजवान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना को व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कार में सवार होकर पीली टी शर्ट में पहने युवक द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी गली में मुंह ढके 2 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान गाड़ी में सवार नौजवान फिर वापिस आता है और चैक कमीज पहने युवक की सफेद एक्टिवा पर सवार होकर निकल जाता है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कुछ देर बाद नौजवान बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते है। घटना के दौरान नौजवानों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष चोपड़ा गैंग सदस्य बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी मनजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति किसी काम से दुकान पर आया था। इस दौरान पहले से 2 व्यक्ति दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों गुटों में क्या बात हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *