पर्ची दड्डा सट्टा के तीन मामलों में करीब 28 हजार पांच सौ रुपए वसूले

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: बीती देर रात पुलिस थाना टाहलीवाल एएसआई पवनेन्द्र प्रशाद ने पुलिस पार्टी सहित गश्त पर निकले थे तो टाहलीवाल बाजार में हरभजन सिंह(63) पुत्र जय सिंह निवासी नंगल कलां, हरोली के कब्जे से 1840/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किए । इस संबंध में पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना टाहलीवाल मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं दुसरे मामले में पुलिस थाना मैहतपुर के एएसआई तरलोचन सिंह आईओ सीआईए ऊना बीती देर रात अपनी पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे तो मैहतपुर बाजार में शिव कुमार निवासी चड़तगढ़ के कब्जे से 24920/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किए । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में बीती देर रात निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना हरोली ने गांव लालुवाल में सुखवीर सिंह(35) निवासी गाव क्षेत्रां डा0 वीदड़वाल तहसील हरोली के कब्जे से 1805/-रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद किए। इस संबंध में गैंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *