RBI के रेपो Rate पर फैसले से पहले बाजार में आई गिरावट

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग यानी शुक्रवार (6 जून) को सपाट लेवल पर ओपन होने के बाद लाल निशान में फिसल गए। आरबीआई के रेपो रेट पर फैसले से पहले बाजार में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से फाइनेंशियल स्टॉक्स में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिल रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज लगभग सपाट लेवल 81,434.24 अंक पर खुला।

खुलते ही यह लाल निशान में फिसल गया। सुबह 9:22 बजे यह 51.91 अंक या 0.06% फिसलकर 81,390.13 पर था। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन कई प्रमुख कारक बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) और सेंसेक्स की चाल को तय करेंगे। इनमें आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का निर्णय, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के शी जिनपिंग के बीच नए सिरे से व्यापार वार्ता, विदेशी निवेशकों का रुख और वैश्विक बाजार से संकेत शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक आज अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की घोषणा करेगा। ऐसे में निवेशकों की नजर न केवल ब्याज दरों पर निर्णय पर रहेगी, बल्कि केंद्रीय बैंक के रुख और ग्रोथ एवं मुद्रास्फीति की गतिशीलता के बीच आगे के गाइडेंस पर भी रहेगी। 6 सदस्यीय एमपीसी ने पहले ही फरवरी और अप्रैल की बैठकों में लगातार 25 आधार अंकों की कटौती की है। यह कदम आर्थिक ग्रोथ को समर्थन देने के लिए अधिक उदार रुख की ओर बदलाव का संकेत है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *