Movie देखकर लौट रहे युवक का Amravati Mall के बाहर गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

2 बदमाशों ने वीडियो वायरल कर ली हत्या की जिम्मेदारी

पिंजौरः हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर अमरावती मॉल के बाहर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर मॉल से लौट रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना में एक युवक की गोलियां लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 11 बजे अमरावती में सिनेमा हाल के बाहर 4 बदमाशों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वारदात गैंगवार के चलते की गई है। जानकारी के अनुसार परमाणु के पास स्थित एक गांव निवासी सोनू अपने साथियों के साथ अमरावती में मूवी देखने के लिए आया था। रात करीब 11:00 बजे जब वह मूवी देखकर बाहर निकाला तो एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए 4 युवकों ने उन पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से सोनू और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स अमरावती में पहुंची। वहीं दूसरी ओर घायलों को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाएगा। अस्पताल में सोनू को मृत घोषित कर दिया गया वहीं उसके साथ थी को हालत गंभीर होने के चलते पीजीआइ रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल में भी भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। हमलावरों को पकड़ने के लिए अमरावती और शहर में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। उनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना के बाद 2 युवकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेवारी भी ली है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लिया है। इस वीडियो में चलती हुई कार में दो युवक बैठे हुए हैं। उन्होंने जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि उनकी आपसी रंजिश के चलते उन्होंने सोनू नौलता की हत्या की है। इसके अलावा गाड़ी में बैठा दूसरा युवक दो पिस्टल दोनों हाथों में लिए हुए दिखाई दे रहा है। हत्या के बाद इंटरनेट मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पियूष पिंजौर नेक वीडियो डाली है, जिसमें उसने कहा है कि हमारी पर्सनल रंजिश थी, जिसके चलते हमने सोनू नोलटा की हत्या की है। इस वीडियो में उसका साथी पिस्टल भी दिख रहा है। साथी ही कहा है कि अगर किसी कोई से दिक्कत है तो उसका भी हिसाब कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *