Punjab News: सरेआम गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, आशिष चोपड़ा सहित 7 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में बीते दिन 2 गुटों में हुई गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुक्खू गेट सैलून पर टैटू बनवाने आए नौजवान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने कारर्वाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आशिष चोपड़ा सहित 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरेआम गोलियां चलाने की लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल, बीते दिन सरेआम गोलियां चलने की सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कार में सवार होकर पीली टी शर्ट में पहने युवक द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी गली में मुंह ढके 2 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान गाड़ी में सवार नौजवान फिर वापिस आता है और चैक कमीज पहने युवक की सफेद एक्टिवा पर सवार होकर निकल जाता है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कुछ देर बाद नौजवान बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते है। घटना के दौरान नौजवानों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष चोपड़ा गैंग सदस्य बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि व्यक्ति किसी काम से दुकान पर आया था। इस दौरान पहले से 2 व्यक्ति दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान दोनों गुटों में क्या बात हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जिसके बाद 2 युवकों द्वारा दुकान में सरेआम गोलियां चला दी गई। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुकानदार ने कहाकि उसने 15 दिन पहले ही दुकान खोली है। वह दोनों पार्टियों के किसी सदस्य को नहीं जानता है। दुकानदार को लगा कि दोनों टैटू बनवाने के लिए आए हुए है। दुकानदार ने कहा कि उसे गैंगवार के बारे में कुछ नहीं पता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *