Punjab News: फायरिंग की वीडियो Social-Media पर डालना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः कार में पिस्तौल से फायरिंग कर वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ा। जिसे पुलिस ने काबू कर उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। मामला गांव भाई बख्तौर का है। एसपी हिना गुप्ता ने बताया कि गांव भाई बख्तौर में एक युवक ने डीसी के आदेशों की उल्लंघना करते अपनी कार के अंदर से फायरिंग करते वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी।

युवक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद कोटफत्ता थाना में केस दर्ज किया गया है। एसपी हिना गुप्ता ने बताया कि युवक के पास पिस्तौल लाइसेंसी था, लेकिन उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था जिसे उसने रिन्यू नहीं करवाया। युवके के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। युवक का लाइसेंस रद्द कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *