Highway क्रॉस कर रहे Bike सवार को Thar ने मारी टक्कर, 200 मीटर दूर गिरे युवक की मौत

Written by

in

जयपुरः नेशनल हाईवे-52 पर थार और बाइक में भीषण सड़क हादसा हो गया। रोड क्रास कर रहे बाइक सावर को एक तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। जिसके बाद थार डिवाइडर पर जा चढ़ी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थार की टक्कर से बाइक सवार उछलता नजर आ रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएचओ मनोहर लाल ने बताया कि बाइक सवार युवक चाकसू से मंडालिया रोड की तरफ जाने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था। जयपुर की तरफ से आ रही थार ने बाइक को टक्कर मार दी। जबकि थार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बाइक सवार को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। थार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *