Punjab News: बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो बदमाशों ने की भाई की पिटाई, देखें वीडियो

Written by

in

बदमाश बना रहे राजीनामे का दबाव, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

फिरोजपुरः जिले में प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पिछले दिनों फिरोजपुर में गुंडों ने एक युवक की सड़क पर हत्या कर दी थी और अब गुरुहरसहाय की शंकर बस्ती में कुछ लोगों द्वारा शरेआम गुंडागर्दी की गई। जानकारी के अनुसार शंकर बस्ती निवासी पूजा अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी, तभी कुछ गुंडों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पूजा के भाई ने मनचलों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने धारदार हथियार लाकर पूजा के भाई की पिटाई करनी शुरू कर दी। जब पूजा और उसकी मां अपने भाई को बचाने आईं तो गुंडों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाश महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाओं को ऐसे अंजाम दे रहे थे जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो।

वहीं दूसरी और घटना के बाद पीड़ित पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करना तो दूर, पीड़िता की हालत तक नहीं जानी। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और उल्टा गुंडे उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस के इस रवैये पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *