Punjab News: भरत भूषण आशु को समन जारी करने के मामले में MLA पप्पी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले से वेस्ट हलके की सीट पर 19 जून को उप-चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। देर रात कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस ब्यूरों ने सराभा नगर में स्कूल की जमीन के दुरुपयोग से जुड़े 2,400 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में समन जारी करके तलब किया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में विजिलेंस के एसएसपी जगतार सिंह को को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, विजिलेंस की ओर से डीएसपी विनोद कुमार ने भरत भूषण को समन का नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि सुबह 10 बजे भरत भूषण आशू को विजिलेंस दफ्तर में पेश होना है।

वहीं अब स्कूल की जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर आप पार्टी के विधायक पराशर पप्पी ने आशू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में आप सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पप्पी ने आरोप लगाए हैकि इस घोटाले में पकड़े गए आरोपियों के बयान दर्ज होने के बाद भरत भूषण आशू को विजिलेंस ने समन जारी किए है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला जगजाहिर है। वहीं चुनावों के समय में विजिलेंस द्वारा नोटिस जारी किए जाने और आशू के आज विजिलेंस दफ्तर में पेश ना होने को लेकर विधायक पप्पी ने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट द्वाारा कानूनी तरीके से प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हाईकोर्ट में मामले को लेकर बयान दर्ज हुए है उसके बाद यह नोटिस विजिलेंस की ओर से जारी किया गया है। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया हैकि इस मामले में आप पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

हालांकि कहा जा रहा हैकि यह मामला 8 जनवरी, 2025 का है, जब भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 467, 468, 471 (जालसाजी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) द्वारा दशकों पहले सराभा नगर में नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चलाने के लिए आवंटित 4.7 एकड़ जमीन के इर्द-गिर्द घूमता है। यह भूमि केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए रियायती दर पर दी गई थी। हालांकि, जांच में पता चला कि इस भूमि के कुछ हिस्सों का अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा है।

इस परिसर में कई निजी प्लेवे स्कूल और व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, स्कूल प्रबंधन कथित तौर पर भारी किराया वसूल रहा है, जो एक गंभीर उल्लंघन है जिसमें वित्तीय अनियमितताओं में 2,400 करोड़ का अनुमान है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) के अध्यक्ष द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस साल 8 जनवरी को स्कूल के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। उनकी शिकायत के बाद, जांच के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद मामला सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *