बेकाबू Tractor-Trolley सामने से आ रही Bike में घुसी, हादसे में 3 लोगों की मौत

Written by

in

राजस्थानः बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा झुंझुनूं जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र में गांगियासर-धीरासर स्टैंड रोड (ग्रामीण सड़क) पर हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली पर बिजली के सीमेंटेड खंभों को लदा गया था। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई और सामने से आती बाइक में जा भिड़ी। बिसाऊ थाना इंचार्ज रामपाल मीणा ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा। जानकारी के अनुसार- मलसीसर थाना इलाके के न्योला गांव निवासी भीम सिंह की पत्नी का 10 दिन पहले निधन हो गया था। भीम सिंह का बेटा विक्रम सिंह राजपूत (30) 12वें के कार्यक्रम के लिए सामान खरीदने समेत अन्य कामों से बाइक पर भांजे सुरेंद्र (30) निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को लेकर बिसाऊ गया था। वहां से लौटते वक्त पाटोदा गांव निवासी रिश्तेदार विक्रम सिंह (40) पुत्र सावर भी उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गया।

तीनों बिसाऊ से न्योला गांव की तरफ चले। रास्ते में एक्सीडेंट में तीनों की मौत हो गई। विक्रम सिंह का बड़ा भाई विदेश में सेटल है। मां के निधन पर अचानक उसका आना संभव नहीं हो सका। ऐसे में विक्रम सारी रस्में निभा रहा था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शिनाख्त के लिए तलाशी ली तो तीनों के पास पहचान पत्र नहीं मिले थे। एक युवक के मोबाइल फोन पर आई कॉल के आधार पर उनकी पहचान हुई। इसके बाद परिजन को घटना के बारे में बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *