विवाहिता से Gangrape, Notes देने के बहाने दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम

Written by

in

जयपुरः जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 2 दोस्तों ने एक विवाहिता से गैंगरेप किया। उन्होंने नोट्स देने के बहाने धोखे से बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर विवाहिता को पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ रेप कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरलीपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी ACP सुरेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि मुरलीपुरा की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने शिकायत में बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी दो युवकों से जान-पहचान हुई थी। साथ पढ़ने के कारण दोनों उसके दोस्त बन गए और उनकी बातचीत ज्यादा होने लगी। आरोप है कि जरुरी नोट्स देने के बहाने आरोपियों ने उसे मिलने बुलाया। मिलने जाने पर उक्त युवक उसे अपने घर ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों आरोपी दोस्तों ने उसके साथ रेप किया।

होश आने पर विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में पीड़िता ने दोनों आरोपी दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *