Punjab News: Ice Cream से निकली छिपकली, हुआ जमकर हंगामा, देखें Video

Written by

in

लुधियानाः जिले में आइसक्रीम से छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। 7 वर्षीय बच्चे ने गली से खरीद कर 20 रुपए की 2 चोक्को बार कुलफी खरीदी थी। घर पर जाकर कटोरी में डालकर वह आइसक्रीम खा रहा था तो अचानक उसे आइसक्रीम में छिपकली नजर आई। बच्चे ने तुरंत अपनी दादी को छिपकली दिखाई जिसके बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया। ये घरना ग्यासपुरा इलाके के सुंदर नगर की बताई जा रही है। आइसक्रीम बेच रहे व्यक्ति को जब लोगों ने दबोचा तो उसने आइसक्रीम के कंपनी से पैकिंग आने का हवाला दिया। बच्चे की दादी ने उस आइसक्रीम विक्रेता से मोहल्ले में आइसक्रीम ना बेचने का आग्रह किया लेकिन आइसक्रीम विक्रेता फिर भी नहीं माना और कुछ गलियां दूर जाकर वह फिर से आइसक्रीम बेचने लगा। बच्चे की दादी ने शोर मचाया और हंगामा करके लोगों की मदद से आइसक्रीम विक्रेता को दबोच लिया। इलाका निवासी नरिंदर कुमार ने कहा कि मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था। बच्चे ने उससे आइसक्रीम खरीदी। आइसक्रीम खाते वक्त कटोरी में छिपकली सामने आ गई। बच्चे की हालत खराब ना हो इस कारण उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत अभी ठीक है। बच्चे की दादी ने कहा कि आइसक्रीम से छिपकली निकलने के बाद उसने रेहड़ी वाले से कहा कि वह इलाके में आइसक्रीम ना बेचे, लेकिन रेहड़ी चालक माना नहीं और इलाके में आइसक्रीम फिर से बेचने लगा, जिस कारण गुस्से में आकर रेहड़ी सहित लोगों ने इसे काबू किया लेकिन रेहड़ी चालक अपनी गलती नहीं मान रहा। उधर, समाजसेवा संदीप शुक्ला ने कहा कि वार्ड नंबर 36, सुंदर नगर 5/8 नंबर गली की यह घटना है। घटना के तुरंत बाद मैंने अपनी टीम के सदस्यों को मौके पर भेजा। बच्चा अभी ठीक है। सेहत विभाग पर ये बड़ा सवाल है कि किस तरह लोकल आइसक्रीम फैक्ट्रियां चल रही है और वहां पर बिना किसी टेस्टिंग के आइसक्रीम मार्केट में सप्लाई हो रही है। फिलहाल थाना डाबा में आइसक्रीम की रेहड़ी जमा करवाकर शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *