Punjab News: करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Written by

in

अमृतसरः सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सजग हो गई है। पुलिस टीम लगातार विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर गुरदित्ता उर्फ ​​कालू और कैप्टन को गांव भकना के पास रोका और उनके मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो उनसे हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई। यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा पंजाब में आपूर्ति के लिए भेजी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत घरिंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है।

वहीं एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनके सीमा पार से जुड़े लिंक सहित पूरे ड्रग नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित नारको-आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने और नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *