Punjab News: खाली घर में मिली रस्सियों से बंधी लाश, इलाके में फैली सनसनी, देखें Video

Written by

in

मोगाः जिले से एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब गांव पत्तों हीरा सिंह में एक बंद घर से तेज दुर्गंध आने लगी। वहीं रोशनदान से मक्खियों को अंदर जाते देख पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस के साथ जब लोगों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो अंदर का मंजर रौंगटे खड़े कर देने वाला था।

कमरे के फर्श पर बैड-पेटी के बीच 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जिसकी पहचान अमनदीप सिंह उर्फ ‘काला’ के रूप में हुई। शव के दोनों हाथ और पैर रस्सियों से बांधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कम से कम 4 से 6 दिन पुराना है। 5-6 दिन पहले ही अमनदीप की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना मुखी पुरण सिंह ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि हत्या के पीछे मृतक की पत्नी का हाथ हो सकता है। हालांकि इसमें और कौन-कौन शामिल था, इसकी भी जांच की जा रही है।फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मृत्यु के मरने की सही तारीख और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *