12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें डिटेल्स

Written by

in

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के पदों पर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:
  • आवेदन शुरू: 6 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जून 2025
  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 1 और 2 जुलाई 2025
  • परीक्षा की तिथि (CBT): 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानी इसमें अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अंतिम चयन CBT स्कोर और उम्मीदवार की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?
  1. SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।
  3. आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  4. पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन की सभी जानकारी की पुष्टि कर फॉर्म सबमिट करें।
  6. आवेदन की पुष्टि पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
आवेदन शुल्क:
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹100
  • महिला और आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD): कोई शुल्क नहीं

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

  • ग्रेड C: 18 से 30 वर्ष
  • ग्रेड D: 18 से 27 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 261 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, कैटेगरी और पोस्ट वाइज रिक्तियों की जानकारी आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित सभी अपडेट्स, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और परिणाम के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *