Punjab News: मौसम विभाग ने गर्मी पर Yellow Alert किया जारी

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब मे बड़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा Yellow Alert जारी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इस बार गर्मी के रिकार्ड टूटेंगे। सुबह होते ही सूरज की तपिश ऐसी लगती है कि मानो आसमान आग उगल रहा हो।

जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘लू’ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले हफ्ते के तीन दिनों में संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, पटियाला और मोगा में लू की संभावना है। इन जिलों मे रहने वाले लोग दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें अगर कोई जरुरी काम है, तो तभी बाहर जाये। खासकर बुजुर्ग और गर्भवती महिलाये घर से बाहर निकलने से गुरेज ही करे।

मौसम के बदलते हालातो को देखते हुए कहा जा रहा है कि भीषण गर्मी से निजात केवल मानसून से ही दिला सकता है। पंजाब मे मानसून जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत मे आता है। तब तक लोगो को गर्मी से बचने के लिए सफर को टालना ही एक मात्र उपाय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *