संदीप मोनू के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

Written by

in

हटली क्लब ने खोया हसमुख,ऊर्जावान ओर ईमानदार कलाकार,भरपाई होना असंभव;रुमेल कुमार

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के हटली पंचायत के गांव हटली केसरू  के संदीप शर्मा उर्फ मोनू के अकस्मात निधन पर क्षेत्र के शोक की लहर है। श्री राम नाटक क्लब हटली के मुख्य संरक्षक रूमेल कुमार ने बताया कि होनहार और मिलन सार युवा संदीप मोनू के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना से संपूर्ण हटली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री राम नाटक क्लब हटली, जिसमें संदीप सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए थे, गहरे शोक में डूब गया है। रुमेल ने कहा कि संदीप न केवल क्लब के मंचन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी सराहनीय थी। उनके असामयिक निधन से न केवल क्लब, बल्कि समूचे समाज ने एक उत्साही और सेवा-भावी युवक को खो दिया है। श्री राम नाटक क्लब हटली के मुख्य संरक्षक रूमेल कुमार ने संदीप के निधन को क्लब की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि संदीप मोनू एक सच्चे कलाकार, सहयोगी और मित्र थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। बही गांव के बुजुर्गों, युवाओं और सहपाठियों ने भी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

संदीप मोनू के निधन पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक विवेक शर्मा,पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो, ह्यूमन राइट विंग के प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर, वीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, क्लब के संजय सोनी ,विवेकशील शर्मा,सुरेन्द्र राणा,सुरेन्द्र हटली,राज कुमार धीमान, ओम प्रकाश सोनी,पूर्ण सिंह राणा आदि गणमान्य लोगों ने संदीप मोनू के अकस्मात निधन पर दुख प्रकट किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *