तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला स्टार नाइट के साथ संपन्न

Written by

in

मुख्यमंत्री सुक्खू  डिप्टी सीएम मुकेश ,विस अध्यक्ष कुलदीप,आरएस बाली ने खुले मंच से विवेक शर्मा की थपथपाई पीठ

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से आयोजित हुए कुटलैहड़ महोत्सव ने इतिहास रच दिया। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले को विधायक विवेक शर्मा ने राज्य स्तरीय स्वरूप में तब्दील करवा दिया , जिसकी गूंज न केवल स्थानीय स्तर पर रही, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना। भारी जनसमूह, दमदार मंचन, प्रशासनिक सतर्कता और राजनैतिक नेतृत्व के मेल ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। स्टार नाइट में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के धमाकेदार प्रस्तुति ने पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसे भव्यता प्रदान की।

16 वर्षों बाद जब पीपलू मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिला था, तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि इसे राज्य स्तरीय महोत्सव का रूप भी मिलेगा।  तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में जिस प्रकार भीड़ उमड़ी, उसने पूर्व वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

जिला स्तरीय पीपलू मेले के अंतिम दिन कुटलैहड़ महोत्सव यानि स्टार नाइट में भारी भीड़ उमड़ने से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगा पंडाल छोटा पड़ गया। युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासन और पुलिस की तैनाती भी सराहनीय रही। कड़ी निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और आपात कालीन सेवाओं को जिस दक्षता से संभाला गया, उसने जिला एवं उपमंडल प्रशासन की सक्रियता को दर्शाया।

मुख्यमंत्री सुक्खू पहुंचे कुटलैहड़ महोत्सव में मुख्यातिथि, विधायक विवेक की पीठ थपथपाई कुटलैहड़ महोत्सव के मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंच से विधायक विवेक शर्मा की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा ने जिस प्रकार से इस आयोजन को न केवल नेतृत्व दिया, बल्कि हर स्तर पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। वह सचमुच ‘ब्ल्यूआउट’ यानी मेरी आंखों के तारे हैं।” इसके अलावा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और कैबिनेट रैंक के रघुबीर सिंह बाली ने भी आयोजन की सराहना की और विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों की खुलकर तारीफ की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *