Punjab News: गोल हट्टी और सुख Property Dealer के दफ्तर पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगने के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के घुमाण में गोल हट्टी के मालिक और सुख प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर बीती 1 मई से 21 मई तक फिरौती की मांग को लेकर बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही कि इन वारदातों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लगातार होती इस घटनाओं के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इन वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए बटाला पुलिस ने एसएसपी बटाला सोहेल कासिम मीर के दिशा-निर्देशों पर टीम बनाई।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुखराज सिंह ने कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिय है। आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह, जर्मनजीत सिंह, जुगराज सिंह, रोबनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

ये पांचों गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ़ डॉनी बल्ल और अमरजीत सिंह खब्बे राजपूत के कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे। बदले में इन्हें पैसे मिलते थे और विदेश भेजने का लालच भी दिया जाता था। आरोपियों से हथियारों को रिकवर करने के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच में और बड़े खुलासे होने का दावा किया है। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए गुर्गों पर पहले भी केस दर्ज हैं। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *