Punjab News: सरकार का एक्शन, DSP Harbans Singh सस्पेंड

Written by

in

बठिंडाः पंजाब में सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सरकार की ओर से डीएसपी हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी के तस्करों से साथ संपर्क होने का मामला सामने आया है। वहीं सूत्र बताते है कि जिले में नशा बिकने पर रोक ना लगाए जाने को लेकर डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कहा जा रहा है कि डीएसपी द्वारा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिसके चलते अब सरकार ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने नशे के खिलाफ जंग को लेकर आदेश जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि अगर इलाके में नशे को लेकर कार्रवाई में ढील पाई गई तो पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते आज डीएसपी हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *