Punjab News: पूर्व मंत्री अनिल की अकाली दल में वापसी, सुखबीर बादल ने किया स्वागत

Written by

in

लुधियानाः वेस्ट हलके में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जहां जाने का सिलसिला जारी है, वहीं पार्टी ने नेताओं की वापसी का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने फिल्लौर से विधायक विक्रम चौधरी की पार्टी में वापसी करवाई थी। वहीं आज सुखबीर सिंह बादल ने भी पार्टी के पुराने नेता की शिरोमणि अकाली दल में वापसी करवाई है।

दरअसल, पार्टी की गतिविधियों ने नाराज होकर अमृतसर के नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज सुखबीर बादल ने फिर से पार्टी में शामिल करवा दिया। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने जोशी का पार्टी में दोबारा वापिस आने पर स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि अनिल जोशी लुधियाना विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का कैंपेन का हिस्सा रहेंगे। बता दें कि 2021 में भाजपा पार्टी को छोड़कर अनिल जोशी ने शिरोमणि अकाली का दामन थाम लिया था, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अकाली दल से भी इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अनिल जोशी फिर से अकाली दल में शामिल हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *