Haryana News: फर्जी ग्राहक बनकर सट्टेबाज को नगदी सहित पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: जिले में जुआ व सट्टा गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह की टीम सट्टेबाज को गिरफ्तार किय है। दरअसल, पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर एक सट्टेबाज को रंगे हाथों काबू किया। मौके से पुलिस ने सट्टेबाज के कब्जे से नगदी व सट्टे की सामग्री बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-14 की टीम बुड़नपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी की सड़क पर एक युवक सरेआम लोगों को जुए में किस्मत आजमाने के लिए उकसा रहा है।

वह 1 से 100 नंबरों में से किसी पर सट्टा लगाने और नंबर आने पर प्रति एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच दे रहा था। वहीं, नंबर नहीं आने की स्थिति में राशि हजम कर लेने की बात कह रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक जवान को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। सटीक रणनीति के तहत पुलिस ने सट्टेबाज को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक रावत पुत्र सरवजीत रावत वासी मौली जागरां, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1020 रुपये नकद और सट्टा गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में जुआ अधिनियम की धारा 13A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में जुआ, सट्टा या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *