सरेआम बदमाशों ने 2 बाइक सवार युवकों को मारी गोली, मौत

Written by

in

रांची: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर हैं, आए दिन कुछ न कुछ खबर मिलती ही रहती है गोलीबारी मारपीट की। सोमवार को नर्स और उसकी बेटी की हत्या के बाद आज पटना के विक्रम में अपराधियो ने 2 अज्ञात बाइक सवार की गोली मरकर हत्या कर दी हैं। मझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर दोनों युवकों के शव को बरामद किया गया हैं। पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य के मूख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधा हैं। लालू यादव ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि नितीश बताए की शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही हैं?

साथ ही उन्होंने कहा क्या नितीश जानते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ो में 65,000 हत्याएं हुई हैं? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000! इसके बाद लालू यादव ने कहा कि नितीश – बीजेपी ने बिहार की विधि व्यवस्था का सिर्फ दम ही नहीं निकला बल्कि अंतिम संस्कार भी कर दिया हैं। बिहार में इतनी भ्रष्ट, कामचोर और लापरवाह पुलिस कभी भी, कभी नहीं रही। इस प्रकार, बिहार में बढ़ते अपराधों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *