Stock Market: IT Sector में बूम, Sensex और Nifty में सुस्ती

Written by

in

बिजनेसः अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक वैश्विक रुख के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हलकी बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 82450 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 25 अंक की तेजी जारी है। आईटी सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी आदि में तेजी है। वहीं टाटा मोटर्स, नेस्ले, टाइटन और एशियन पेंट्स में गिरावट हैं।

वहीं देश की अग्रणी इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी, कंसल्टिंग और बिजनेस सर्विसेज देने वाली कंपनी विप्रो के शेयर्स पर मंगलवार को निवेशकों का फोकस रहने वाला है। एक दिन पहले कंपनी के 20.23 करोड़ शेयर्स, यानी करीब 1.93% हिस्से की प्रमोटर ग्रुप के बीच खरीद-फरोख्त हुई। ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन्स के जरिए हुई इस डील के मुताबिक मंगलवार को करीब ₹5,057 करोड़ के शेयर्स की ट्रेडिंग प्रमोटर ग्रुप के अंदर हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के मुताबिक इस ब्लॉक डील में प्रमोटर अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने अपने 20.23 करोड़ इक्विटी शेयर्स ₹250 प्रति शेयर के भाव पर बेच दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *