दिल-दहलाने वाला हादसाः Track पर सो रहे मजदूरों के ऊपर से निकली Train, 2 की मौत

Written by

in

छत्तीसगढ़ः सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। ट्रैक पर सो रहे मजदूरों की कट कर मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे। थकावट के कारण 4 मजदूर पटरी पर ही सो गए। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच एक ट्रेन गुजरी। जिससे 2 मजदूरों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। जबकि नींद से जागकर भागने की कोशिश में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे और सभी पटरी के सहारे पैदल चलते अपने सामान के साथ आगे बढ़ रहे थे।

इसी दौरान थकान की वजह से 4 मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो सोए हुए साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही ट्रेन वहां से गुजर गई और 2 युवकों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसे की सूचना मिलते ही जब रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शव कई हिस्सों में बंट चुके थे, जबकि 2 अन्य युवक पटरी के किनारे तड़प रहे थे। जिसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *