पंजाबी गायक Gurdas Maan के भाई को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM Mann और Raja Warring

Written by

in

मोहालीः पंजाबी गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ का बीते दिन 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरपंथ किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और बीमार चल रहे थे। वहीं आज गुरपंथ का चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इलेक्ट्रिक तरीके से उनका संस्कार किया गया

जानकारी के मुताबिक गुरपंथ मान 2 महीने से मोहाली के एक निजी अस्पताल मे दाखिल थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरदास मान का परिवार गिद्दबाहा राजस्थान का रहने वाला है। पेशे से वह किसान व कमीशन एजेंट का काम करते थे। गुरपंथ के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा गुरनियाज और बेटी गुड्डू हैं। गुरनियाज और गुड्डू कनाडा में रह रहे हैं, जबकि गुरपंथ गिदड़बाहा में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। गुरदास और गुरपंथ दो ही भाई थे, और उनकी एक बहन भी है।

गुरदास मान के भाई को अंतिम विदाई देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित कई अन्य नेता पहुंचे। जहां सीएम मान ने गुरपंथ को अतिंम विदाई दी, वहीं परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की परमात्मा से अरदास की।

गुरमीत बताते हैं कि गुरपंथ, गुरदास मान से छोटे थे। साल 1990 तक वह गुरदास मान के साथ ही काम करते थे। वह मेंडोलिन बजाते थे, लेकिन 1990 के बाद उन्होंने गिदड़बाहा में अपनी दुकान कर ली थी। इसके अलावा वह खेतीबाड़ी भी करते थे। उनका व्यवहार काफी अच्छा था। गुरदास मान के भाई के निधन से पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *