कोरबाः जिले में 20 वर्षीय युवक द्वारा नशे की हालत में नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक का वीडियो भी लोगों ने रिकॉर्ड किया जिसमें युवक करीब डेढ़ घंटे तक नहर में रहा और लोगों को परेशान करता रहा। युवक नहर में कभी पिलर के आगे जाता, तो कभी पीछे आ जाता। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ज्यादातर लोगों मोबाइल में युवक की वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
इस दौरान स्थानीय युवक शुभम बंजारे ने हिम्मत दिखाई। वह तैरना जानता था, इसलिए नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित बताया। उसने बताया कि वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से परेशान था और उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए उसके डूबने का खतरा नहीं था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात सुचारू किया।
शराब के नशे में युवक नहर में कूदा, देखें वीडियो

Leave a Reply