DSP ने महिला कॉन्स्टेबल को जड़ा जोरदार थप्पड़, देखें Video

Written by

in

चूरूः जिले में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डीएसपी द्वार महिला कॉन्स्टेबल की पीठ पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने से मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रैली निकाल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया जिसके चलते पुलिसकर्मी उनको रोकने के लिए दौड़े।

इस दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल का ध्यान दूसरी तरफ था। यह देखकर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने उनकी पीठ पर जोर से मारकर कहा- चलो। जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि मामले में अभी तक कॉन्स्टेबल की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। चूरू सांसद राहुल कस्वां और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन ने 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर आने के लिए कहा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे तो पुलिस उनको रोकने दौड़ी। एक महिला कॉन्स्टेबल का ध्यान दूसरी तरफ देखकर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने उनकी पीठ पर मारकर कहा- चलो।

वहीं मामले को लेकर कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में भीड़ घुस गई थी। उसको बाहर निकालने के लिए पुलिस ने प्रयास किए। इस दौरान कोई वीडियो बना। उस वीडियो में काट-छांट कर सोशल मीडिया पर कुछ चैनल और व्यक्तियों द्वारा फैलाया जा रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *