महिला की बेरहमी से हत्या, शव Suitcase में डालकर सड़क पर फेंका

Written by

in

लोनीः जिले में 28 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस को कुत्ते खींचने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी जिसके लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सूटकेस के कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास एक सूटकेस को कुत्ते नोच रहे थे। जब लोगों की नजर उस सूटकेस पर पड़ी तो उन्हें कुछ संदिग्ध लगा जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो सूटकेस से करीब 28 वर्षीय महिला की लाश मिली।

महिला के पैरों में पाजेब भी नहीं है। वहीं उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान हैं। ऐसे में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की होगी। लोनी बार्डर इलाका बागपत जिले की सीमा व दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। पुलिस मामले में सभी तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि आरोपी की धर पकड़ की जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *