तहसील परिसर में 25 वर्षीय वकील की मौत, देखें CCTV

Written by

in

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में स्थित तहसील परिसर में वकील की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, सरोजनी नगर तहसील ऑफिस में 25 साल के वकील अभिषेक सिर्फ उर्फ पवन सिंह साथी के साथ चल रहे थे। इस दौरान अचानक वो एक गेट की ओर बढ़ते हैं और उसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ते हैं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनकी मौत हो गई। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिषेक सिंह बंथरा में कानपुर रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले थे और लखनऊ तहसील में वकालत करते थे। रोजाना की तरह अभिषेक तहसील पहुंचे थे, जिसके बाद वो अपने साथी वकीलों के साथ तहसील परिसर में ही निकल रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वो वहीं गिर पड़े। साथी वकीलों ने उन्हें ज़मीन से किसी तरह उठाया और तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक अपने साथियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वो एकदम नॉर्मल दिखाई देते हैं। इसी बीच उनका एक साथ पास लगे गेट के पास जाकर रुकता है, जिसके बाद अभिषेक भी उनके पास जाने लगते हैं। इसके बाद अचानक उनके पैर एक-दो कदम लड़खड़ाते हैं, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वो चक्कर खाकर जमीन पर गिर जाते हैं, जिसके बाद वहां साथी वकील उन्हें उठाने के लिए भागते हुए दिखाई देते हैं। वकीलों ने जब उन्हें उठाया तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अभिषेक की मौत से उनके परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि उनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *