Punjabi नौजवान का विदेश में गोली मारकर कत्ल, 4 माह पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के बागा पुराना के नौजवान की विदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव माहला खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मनीला में बीते कल अनजान व्यक्तियों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए उनके नजदीकी रिश्तेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह पिछले 7 साल से मनीला में रह रहा था और 4 महीने पहले शादी करने के बाद वापस गया था। उन्होंने बताया कि उनके साथ रहने वाले इस गांव के ही लोगों ने हमें फोन करके हत्या की खबर दी। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार, जसविंदर सिंह ने 2 साल पहले गांव में आलीशान कोठी बनवाई और मनीला में भी 2 फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक मोटरसाइकिल और खुद का घर बनाया था। जसविंदर सिंह का इसी साल 9 फरवरी को गगनदीप कौर से शादी की थी। अभी पत्नी के हाथ से शादी का लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था कि इससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। घटना की जानकारी कनाडा में रहते जसविंदर के चचेरे भाई लखबीर सिंह को मिली। जिसके बाद उसने गांव में परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। जसविंदर की नवविवाहिता पत्नी गगनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। जसविंदर सिंह का शव रविवार या सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव की महिला सरपंच के पति गुरु साहिब सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह बहुत मेहनती और नेक युवक था। उसे गांव का ही युवक मोहन सिंह 9 साल पहले मनीला लेकर गया था और वहीं उसे फाइनेंस का काम सिखाया। मोहन सिंह की 3 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद जसविंदर सिंह ने मोहन के परिवार को मनीला में अपना परिवार समझकर पालना शुरू किया। मृतक के पिता दिलीप सिंह, पत्नी गगनदीप कौर और परिजनों ने मनीला सरकार से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि जसविंदर सिंह के हत्यारों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *