Phagwara News: Baanga Telecom से 1.12 लाख के 2 फोन लेकर कार चालक फरार, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः सतनामपुरा में नोसरबाज Baanga Telecom की दुकान से लाख रुपए से अधिक की कीमत के 2 महंगे फोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए मोहित बांगा ने बताया कि सतनामपुरा में बांगा टेलीकॉम के नाम से उनकी मोबाइल शॉप है। घटना के दौरान दुकान पर उसके पिता दुकान पर मौजूद थे।

इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति कार में आता है और आईफोन खरीदने की बात करता है। जिसके बाद उसके पिता द्वारा 2 मोबाइल फोन दिखाए जाते हैं, जिनकी कीमत कुल 1 लाख 12 हजार रुपये है। मोबाइल पसंद करने के बाद वह व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहता है। इसके चलते उसे दुकान का स्कैनर दिया जाता है। वह व्यक्ति अपने फोन से स्कैनर स्कैन करके मोबाइल की कीमत लिखकर दिखा देता है।

लेकिन पैसे मिलने का कोई मैसेज उन्हें नहीं आता। फिर वह नौसरबाज कार में बैठकर फरार हो जाता है। दुकानदार के अनुसार जब उन्होंने कैमरे चेक किए, तो कार में उसके साथ एक औरत भी बैठी हुई दिखाई दी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *